हमीरपुर, फरवरी 22 -- हमीरपुर, संवाददाता। 'अमृत प्रोजेक्ट' के अंतर्गत 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन' परियोजना के चतुर्थ चरण में संत निरंकारी मंडल के सैकड़ों सत्संगी भाइयों और बहनों के द्वारा यमुना नदी के कई वर्ग किलोमीटर क्षेत्र तट की सुबह सात बजे से दोपहर 11:00 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया। यमुना तटबंध व सीढ़ियों की सफाई की। संत निरंकारी मंडल के जिला संयोजक महात्मा क्रांति कुमार ने बताया कि यह वृहद अभियान देशभर के 1500 से अधिक स्थानों के साथ-साथ हमीरपुर मुख्यालय में यमुना नदी के किनारे व मौदहा के मीरा तालाब में, बिवांर के ग्राम भरखरी स्थित शंकर तालाब में एवं राठ के चौपड़ा मंदिर स्थित तालाब में चलाया गया। यह मुहिम केवल एक दिन की नहीं, अपितु हर माह विभिन्न घाटों व जल स्रोतों की स्वच्छता के लिए निरंतर जारी रहेगी। बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिवस को समर्पित ...