उरई, फरवरी 23 -- उरई। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार सतगुरु बाबा हरदेव सिंह की महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर जल स्रोतों की सफाई की जा रही है। इसी के तहत संत निरंकारी मिशन की शाखा उरई के मुखी राजीव महेंद्रू तथा सेवादल के शिक्षक त्रिभुवन नाथ के निर्देशन में सेवादल व संगत के भाई-बहनों ने माहिल तालाब परिसर की सफाई की। इसमें 250 भाई-बहनों ने भाग लिया। जहां पर सभी ने तालाब के आसपास सफाई की। सफाई अभियान के बाद सत्संग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में संतराम जिलेदार की अध्यक्षता में हुआ। जिन्होंने कहा कि सतगुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज का कहना था कि प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों हानिकारक होता है। इस मौके पर डॉ सीपी सिंह, अजय , सुकरन मोना, प्रियंका, कंचन, खुशी आदि महापुरुषों ने अपने विचार रखे अंत में मुखी राजीव महेंद्रू ने सभी का आभार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.