गढ़वा, जनवरी 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा नगर परिषद बने लंबे समय हो गए हैं। उसके बाद भी शहर का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। बेहतर विकास को लेकर युवा काफी चिंतित रहते हैं। शहर के युवा सुंदर शहर का निर्माण की कल्पना रखते हैं। वह चाहते हैं कि शहर की सड़के चकाचक हो। नाली का पानी सड़क पर न बहे। शहर में सुंदर पार्क और शिक्षा का माहौल स्थापित हो। शहर के लोगों को निर्वाध बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिले। शहर में जगह-जगह पर सामुदायिक शौचालय हो। उसकी साफ सफाई का पूरा ख्याल रखा जाए। उसके अलावा महिलाओं के लिए अलग सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था हो ताकि महिलाओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो सके। युवाओं का मानना है कि शहरी क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर शहर के लिए कचड़ा निस्तारण की व्यवस्था दुरूस्त हो। कचड़ा को जहां तहां न फेंका जाए। उसके अलावा शहर ...