बुलंदशहर, जनवरी 27 -- स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन के अंतर्गत जनपद स्तर पर पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलबेगमपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय को स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग फॉर डेमोंस्ट्रेट रिमार्केबल परफॉर्मेंस के अंतर्गत 4-स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। यह उपलब्धि विद्यालय द्वारा जल संरक्षण, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, शौचालय व्यवस्था, हाथ धोने की सुविधाओं, पर्यावरणीय सततता तथा ग्रीनहाउस भविष्य के लिए सकारात्मक नागरिकता जैसे मानकों पर बेहतरीन कार्य के कारण मिली है। गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी श्रुति ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा दिवाकर को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम श्री यूपीएस तिलबेगमपुर अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानाध्यापिका आशा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.