औरंगाबाद, सितम्बर 30 -- स्वच्छोत्सव कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। राम लखन सिंह यादव कॉलेज, औरंगाबाद में एक घंटा, एक दिन, एक साथ श्रमदान अभियान चलाया गया। कॉलेज परिसर के साथ शहर के प्रमुख स्थलों पर भी सफाई अभियान चलाया गया। राम लखन सिंह यादव कॉलेज से लेकर सूर्य मंदिर परिसर तक और अदरी नदी के किनारे सफाई की गई। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का नेतृत्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय रजक ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का मौलिक कर्तव्य है। साफ-सुथरा वातावरण ही स्वस्थ समाज और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव है। एनसीसी के लेफ्टिनेंट विवेक कुमार ने कहा कि स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाकर ही हम राष्ट्रपिता महात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.