पाकुड़, अक्टूबर 5 -- पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जल सहिया एवं स्वच्छता कर्मियों को उपायुक्त ने शॉल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उपायुक्त ने जल सहिया को स्वच्छता ही सेवा अभियान में बेहतर कार्य हेतु प्रोत्साहित एवं हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में उपायुक्त ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत की गई उपलब्धियों की समीक्षा की। साथ ही स्वच्छता बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयासों और समुदाय की सक्रिय भागीदारी पर बल दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा है। जब हर नागरिक अपने घर, मोहल्ले और गांव को स्वच्छ रखने का संकल्प ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.