हाजीपुर, फरवरी 24 -- गोरौल,संवाद सूत्र। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकव्यास में स्वच्छता ही सेवा आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक का आयोजन नगर पंचायत स्वच्छता पदाधिकारी साक्षी की उपस्थिति में आयोजित की गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गीला एवं सूखा कचरा के निबटारे तथा एकल उपयोगी पॉलिथीन के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। विद्यालय के प्रधानमंत्री पलक कुमारी एवं पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री सलोनी कुमारी ने कला समेकित अधिगम निर्मित मुकुट एवं गमछा पहनाकर उपस्थित लोगों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से हमें प्रेरणा मिलती है। साथ ही आज का यह कार्यक्रम हमारे लिए ज्ञानवर्धक एवं जागरूकता प्रदान करने वाला है। हम सब बच्चे अपने माता-पिता एवं आस-पास के लोगों को इसके संदर्भ में जागरूक करेंगे तथा अक्सर विद्यालय के मीना मं...