टिहरी, सितम्बर 16 -- स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2025 के तहत मंगलवार को डीएम नितिका खंडेलवाल व नगर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत के नेतृत्व में आचंल डेयरी के निकट साप्ताहिक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नाले में फंसी प्लास्टिक पन्निया, कूड़ा-करकट निकालने एवं झाड़ी कटान का कार्य किया गया। अभियान में सामूहिक प्रयास से कूड़ा एकत्रित कर सफाई की गई। इस मौके पर डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत इस सफाई अभियान का आयोजित किया गया है। स्वच्छता पखवाड़ा सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ा है, जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी की जयंती पर की गई थी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस साप्ताहिक सफाई अभियान में सक्रिय सहयोग दें। नई टिहरी को स्वच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.