घाटशिला, सितम्बर 24 -- गालूडीह। बेलाजुड़ी पंचायत के नारगा हाट में मंगलवार को जलसहिया शोभा रानी महतो के नेतृत्व में प्लास्टिक मुक्त भारत सहित स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। जिसमें उन्होंने दुकानदारों, होटल संचालको, सब्जी विक्रेताओं ,फल विक्रेताओं आदि को प्लास्टिक ना उपयोग करने की सलाह दी। इसके साथ ही साथ इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक से पर्यावरण सहित उपजाऊ मिट्टी भी दूषित होती है। इसके जलाने से भी हानिकारक है और मिट्टी में दफन करने से भी हानिकारक है। यह नष्ट नहीं होता है। उन्होंने दुकानदारों को कागज का उपयोग करने की बात कही। शोभा रानी महतो ने बताया कि यह अभियान 18 सितंबर से जारी है जो 2 अक्टूबर तक चलेगा इस अभियान को लेकर चार पंचायत की दलदली,बेलाजुली, बडा़बाकी और पलासबनी की जलसहिया लगातार लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.