कटिहार, सितम्बर 24 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया l शिविर में निगम के सफ़ाई कर्मियों की बीपी, मधुमेह सहित ओपीडी से सम्बन्धित अन्य स्वास्थ्य जांच की गई l जांच शिविर में लक्षण और रोग के आधार पर दवा का वितरण भी किया गया l जिन्हें चिकित्सकीय सलाह और इलाज की जरूरत थी, उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया l इस अवसर पर नगर आयुक्त संतोष कुमार, उप मेयर मंजूर खान, सहायक अभियंता अमर झा सहित निगम कर्मी मौजूद थे l स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम द्वारा सफ़ाई अभियान चलाया गया l मिरचाईबाड़ी हनुमान मन्दिर से अंबेडकर चौक, वार्ड 22 में दुर्गा स्थान, वार्ड 24 में सामुदायिक भवन तथा वार्ड 39 में रहमान कॉलोनी में सफ़ाई अभियान चला कर साफ- सफ़ाई की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.