चतरा, सितम्बर 27 -- चतरा, संवाददाता। नमामि गंगे योजना के तहत संचालित स्वच्छता ही सेवा अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने की दिशा में शुक्रवार को समाहरणालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी कार्यालयों के प्रधान, अधिकारी और कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने स्वच्छता की शपथ दिलाकर की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि यह हर नागरिक का दायित्व है। यदि हम अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने की आदत डालें, तभी "स्वच्छ भारत" का सपना साकार होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से अपील किया कि वे स्वयं आदर्श प्रस्तुत करें और आमजन को भी जागरूक करें। इस अवसर पर उप व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.