गंगापार, फरवरी 22 -- हमारा घर आंगन, आसपास का परिवेश स्वच्छ और सुंदर दिखे, यही स्वच्छता हमारी व्यक्तिगत पहचान बन जाय ऐसा प्रयत्न हम सभी को करना चाहिये। उक्त बातें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संत निरंकारी मंडल शाखा फूलपुर द्वारा स्वच्छ जल स्वच्छ मन कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए गये स्वच्छता अभियान को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिवेश के साथ ही हमें स्वच्छ जल को भी दैनिक जीवन से जोड़ना होगा क्योंकि स्वच्छ पेयजल से बहुत सारी बीमारियां स्वमेव खत्म हो जाती है। शाखा के मुखी भोलानाथ ने कहा कि संत निरंकारी मिशन का संदेश है मानव हो मानव को प्यारा, एक दूजे का बनें सहारा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...