देवरिया, फरवरी 17 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। बीआरडी बीडी पीजी कॉलेज आश्रम बरहज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नगर के लवरछी में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन सोमवार को 'स्वच्छता' विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डाॅ. अमित राय ने कहा कि स्वच्छता केवल बाह्य आचरण नहीं, बल्कि आंतरिक संस्कार है। जब व्यक्ति स्वच्छता को जीवनशैली बनाता है, तभी स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव होता है। प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्र-छात्राएं सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। स्वच्छ परिसर, स्वच्छ विचार और स्वच्छ आचरण। ये तीनों मिलकर व्यक्तित्व निर्माण करते हैं। राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि स्वच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.