पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी दीपा कुमारी ने जानकारी दी है कि नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्वच्छता साथी का चयन किया जाएगा। इस संबंध में पूर्व में नगर पंचायत कार्यालय के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी, लेकिन कुछ तकनीकी बाधाओं के कारण इसे अस्थायी रूप से स्थगित करना पड़ा था। अब स्वच्छता साथी के चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया को पुनः प्रारंभ किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 17 से 24 दिसंबर तक नगर पंचायत कार्यालय मीरगंज से आवेदन पत्र प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...