सीतामढ़ी, फरवरी 19 -- सीतामढ़ी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने को लेकर नगर निगम ने तैयारी तेज कर दी है। इस संबंध में हुई समीक्षा में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, वहीं बोर्ड की बैठक में भी स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई थी। जहां गत वर्ष सर्वेक्षण में अपेक्षा से कम अंक मिलने पर चिंता जताते हुए इस बार सभी मानकों पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया था। नगर निगम की ओर से शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान को तेज करते हुए दीवार पेंटिंग, पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जा सके और जनभागीदारी बढ़े। अनवरत सफाई व्यवस्था बनाए रखने की क...