फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद/बल्लभगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एक ओर जहां स्मार्ट सिटी में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मंडियों में सफाई व्यवस्था बदहाल है। शहर की सबसे बड़ी डबुआ सब्जी मंडी और बल्लभगढ़ सब्जी मंडी में गंदगी और जलभराव की समस्या विकराल होती जा रही है। मंडी के व्यापारियों और ग्राहकों को नाले और सीवर के गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं शहर की स्वच्छता रैंकिंग को भी पलीता लग सकता है। डबुआ सब्जी शहर की सबसे बड़ी मंडी है, जहां रोजाना हजारों व्यापारी और ग्राहक आते हैं। यह मंडी शहर की फल और सब्जियों की आपूर्ति का मुख्य केंद्र मानी जाती है। लेकिन, विडंबना यह है कि आज यह मंडी बदहाल सफाई व्यवस्था की मिसाल बन गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.