बगहा, फरवरी 4 -- नरकटियागंज। हिन्दुस्तान संवाददाता स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में नगर परिषद, नरकटियागंज को बेहतर स्थान दिलाने के लिए मंगलवार को एक बैठक नप सभागार में हुई। बैठक में सभापति, उप सभापति,वार्ड पार्षद समेत स्वच्छता कर्मियों की उपस्थिति रही। यह जानकारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश पुरी ने दी है। उन्होंने बताया कि नरकटियागंज शहर में बेहतर सफाई और स्थानीय नागरिकों को अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नरकटियागंज नप प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से उपस्थित लोगों को बेहतर करने के उपाय सुझाए गए। नप ईओ श्री पूरी ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने में स्थानीय नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके सहयोग के बिना बेहतर लक्ष्य हासिल करना कतई संभव नहीं है। बैठक में पदाधिकारी रवि कुमार सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.