प्रयागराज, जुलाई 19 -- प्रयागराज। दिल्ली में आयोजित स्वच्छ भारत सर्वेक्षण-2025 में प्रयागराज को तीन प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिलने की खुशी में महापौर गणेश केसरवानी का शुक्रवार को शहर आगमन पर सिविल लाइंस क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सिविल लाइंस व्यापार मंडल एवं केंद्रीय व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में हनुमान मंदिर चौराहा सिविल लाइंस में ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और भव्य आतिशबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया गया। महापौर जब समारोह स्थल पहुंचे, तो सबसे पहले सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसके बाद केंद्रीय व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कादिर भाई ने भी उन्हें माला पहनाकर और भव्य आतिशबाजी कर स्वागत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष अरोड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.