लखनऊ, जुलाई 25 -- स्वच्छ सर्वेक्षण में देशभर में तीसरा स्थान मिलने पर शुक्रवार को नगर निगम ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। इसका नेतृत्व महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया। आयोजन का उद्देश्य लखनऊ की जनता का स्वच्छता अभियान में योगदान के लिए आभार प्रकट करना था। यह तिरंगा यात्रा सुबह सात बजे नगर निगम मुख्यालय से आरंभ हुई और मेफेयर चौराहा, हजरतगंज चौराहा होते हुए भाजपा मुख्यालय से वापस नगर निगम परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान महापौर ने हजरतगंज चौराहे पर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर स्वच्छता, एकता और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। महापौर ने कहा कि यह उपलब्धि लखनऊ के हर नागरिक, सफाई मित्र और नगर निगम के हर कर्मचारी की है। सभी ने मिलकर लखनऊ को स्वच्छता की दिशा में एक आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.