बेगुसराय, जून 24 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम कार्यालय के सभागार में मंगलवार को सफाई कार्य की समीक्षा की गयी। इसकी अध्यक्षता नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर ने की। समीक्षा के क्रम में वार्डों में सफाई का कार्य लगातार कराने तथा स्वच्छता मित्र की संख्या बढ़ाकर दो-तीन सटे वार्डों के स्वच्छता मित्र को लगाकर अभियान के तहत वार्डों में सफाई कार्य कराने का निदेश दिया गया। अभियान के लिए रोस्टर बनाने के लिए सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारियों कहा गया। इसके अतिरिक्त प्राथमिकता के आधार पर बरसात के पूर्व शेष बचे नालों या जाम नालों की सफाई कराने के लिए सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारियों को कहा गया। साथ ही वार्डों में जिन नालों की सफाई कार्य नहीं कराया जा सका है उसकी सूची बनाकर कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश वार्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.