बरेली, मार्च 23 -- स्वच्छता सर्वेक्षण की रेस में बरेली शहर दौड़ रहा है। साफ सफाई के तमाम दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हालात कागजों से हटकर देखें तो बुरे हैं। निचले इलाकों से लेकर पुराने शहर की गलियों में जलभराव की स्थिति बनी है। यह हालात तब है जब न तो बारिश हो रही है। नाली-नाले चोक होने की वजह से गलियां जलमग्न हो गई है। गंदगी और अन्य समस्या बनी है। नई बस्ती के मदीना मस्जिद के आसपास मोहल्लों में नालियों चोक होने से गलियों में पानी भर गया है। क्षेत्र निवासी शकील, अफरोज, फुरकान, अकील आदि ने कहा कि कई मोहल्लों में नाली सड़क सफाई के नाम पर दिखावा होता है। सात दिन में एक बार सफाई हो जाए यह बड़ी बात है। नालियां साफ न होने की वजह से चोक हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से हमारे मोहल्ले में जल निकासी की समस्या बहुत गंभीर बनी हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.