लखनऊ, दिसम्बर 18 -- शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम लखनऊ ने गंदगी फैलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ सघन अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर गुरुवार को विभिन्न जोनों में एक साथ कार्रवाई की गई, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाई गई। जोन-1 में बर्लिंग्टन चौराहे से कैंट रोड तक अभियान के दौरान 15 दुकानदारों पर गंदगी फैलाने के आरोप में 11 हजार रुपये का चालान किया गया, जबकि सिंगल यूज प्लास्टिक के एक मामले में 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जोन-2 में लिटरिंग और प्रतिबंधित प्लास्टिक के कुल 19 मामलों में 47,500 रुपये की वसूली की गई और लगभग 2 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया है। जोन-3 क्षेत्र में गंदगी, पॉलीथीन और कूड़ा जलाने के मामलों में 14 चालान काटे गए, जिनसे...