पूर्णिया, फरवरी 20 -- रूपौली, एक संवाददाता। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन परिसंपत्तियों के रखरखाव हेतु प्रखंडस्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिंहपुर दियारा पंचायत स्थित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई में किया गया। कार्यशाला आयोजित कर सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक को प्रशिक्षित किया गया। वहीं इस अवसर पर बीडीओ अरबिंद कुमार, बीपीआरओ रूपेश कुमार और लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की प्रखंड समन्वयक लवली कुमारी के द्वारा सम्मिलित रूप से स्वच्छता प्रवेक्षकों को प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया गयाl

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...