बोकारो, मार्च 26 -- बीएसएल में 31 मार्च तक जारी स्वच्छता पखवाड़ा में मंगलवार को कार्यकारी निदेशक प्रभारी सीआर महापात्रा की ओर से इस्पात भवन परिसर से स्वच्छता रथ का फ्लैग-ऑफ किया गया। इस मौके पर अधिशासी निदेशक (वित्त व लेखा) सुरेश रंगानी, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (माइंस)विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक सी आर मिश्रा, अधिशासी निदेशकअनीश सेनगुप्ता के साथ मुख्य महाप्रबंधक, वरीय अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। स्वच्छता रथ के माध्यम से बोकारो स्टील सिटी के नागरिकों को स्वच्छता का सन्देश व स्वच्छता के बारे में जागरूकता का सन्देश दिया गया। स्वच्छता रथ पर वीडियो फिल्म के माध्यम से रोजमर्रा की जिंदगी में एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक से बचने का व अपने आस पास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाये रखने के लिए आम जनता को जागरूक किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.