बोकारो, मार्च 22 -- बीए एल की ओर से 31 मार्च तक मनाये जाने वाले स्वच्छता पखवाड़ा में बोकारो जनरल अस्पताल के स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं की ओर से शुक्रवार को नुक्कड़-नाटक का आयोजन सिटी सेंटर सेक्टर 4 में किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने रोचक अंदाज में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। एकल-उपयोग प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से अवगत कराया गया। छात्राओं की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया गया कि रोजमर्रा की जिंदगी में एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक से बचने का एक छोटा सा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य की नींव रख सकता है। एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक के अन्य दुष्प्रभाव जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा हो सकता है। उसे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.