आगरा, अप्रैल 13 -- राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सेवा पखवाड़े का आगाज किया। रावली मंडल के वार्ड-24 मोहनपुरा में उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा को साफ किया। स्वच्छता अभियान चलाया गया। दीपदान कार्यक्रम ने सभी का ध्यान खींचा। नवीन जैन ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी हमें समानता और न्याय का पाठ पढ़ाते हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने शिक्षा, सामाजिक समरसता और दलित उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। स्वच्छता और जागरूकता अभियान के जरिए हम उनके संदेश को हर घर तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, अशोक पीपल, राहुल सागर, मनोज राजोरा, मुनेंद्र जादौन, महेश शर्मा, हेमंत भोजवानी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.