रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- खटीमा। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत राजकीय जनजाति छात्रावास खटीमा के संवासी छात्रों एवं कार्मिकों के द्वारा स्वच्छता स्लोगन के पोस्टर्स के साथ स्वच्छता जनजागरुकता रैली निकाली गई। संस्था में स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान संवासी छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए रैली एवं साफ-सफाई कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सागर धामी, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल भंडारी, पूर्व प्रधान अनिल चंद, प्रबन्धक नरेन्द्र गंगवार एवं संस्था के समस्त कार्मिकों की सहभागिता रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.