कानपुर, दिसम्बर 31 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (आईआईपीआर) में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा का बुधवार को समापन हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. जीपी दीक्षित की अगुवाई में शिक्षक, वैज्ञानिक, अधिकारी ने खुद अभियान चलाकर सफाई की बल्कि स्वच्छता का संदेश दिया। डॉ. जीपी दीक्षित ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन की आदत है। अभियान के तहत संस्थान के सभी कार्यालय भवनों से लेकर अतिथि गृह एवं आवासीय परिसर तक की साफ-सफाई की गई। साथ ही, प्लास्टिक कचरे से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। सीवरेज एवं जल आपूर्ति लाइनों की सफाई, जल पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) तथा जैव-अपघटनीय एवं अजैव-अपघटनीय कचरे के पृथक्करण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...