गढ़वा, जुलाई 20 -- गढ़वा। जन शिक्षण संस्थान के कार्यालय परिसर में कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने पर स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़े पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य गढ़वा पश्चिम जैदुल्लाह अंसारी, प्रभारी निदेशक प्रशांत कुमार मिश्रा ने भगवान बिरसा मुंडा और मंगल पांडेय की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मौके पर जिला पार्षद ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित करते हुए प्रशिक्षण के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रभारी निदेशक प्रशांत ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 15 दिनों तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से स्वय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.