पाकुड़, जनवरी 2 -- महेशपुर। प्रखंड के शहरग्राम पंचायत के शहरग्राम गांव में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जलसहिया रुक्मिणी देवी के द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि अपने घर के आसपास साफ सफाई रखें। कचरा जैसे कि गीला कचरा अलग और सूखा कचरा अलग रखें। इस तरह रखने से हमारे गांव में साफ-सफाई दिखाई देगा। साथ ही गंदगी मुक्त होगा और बीमारी से बचाव होगी। अपने बच्चों को स्कूल जाने से पहले साफ-सुथरा कपड़ा पहनना चाहिए और प्रत्येक सप्ताह नाखून को अच्छी तरह से काटना चाहिए ताकि इस तरह की आदत डालने से हमारे बच्चे बीमारी से बच सकें। इस बैठक में स्थानीय ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...