बलरामपुर, फरवरी 4 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। स्थानीय रामफल मेमोरियल इंटर कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं हाईस्कूल-इंटरमीडिएट छात्रों का विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थाना प्रभारी संतोष तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधक एपी मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने नाटकों के माध्यम से शिक्षा के महत्व, सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव, पर्यावरण संरक्षण, ट्रैफिक नियमों के पालन, स्वच्छता और 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसे सामाजिक संदेश प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक नृत्यों ने दर्शकों का मन मोह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.