रांची, जनवरी 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग और मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित विद्यालयों की सूची जारी कर दी गयी है। राज्य से 20 विद्यालयों का चयन स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग और 119 विद्यालयों का चयन मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए किया गया है। उन दोनों पहल की चयन प्रक्रिया में राज्य के कुल 79,922 सरकारी और निजी विद्यालय शामिल हुए थे। स्वच्छ व हरित विद्यालय रेटिंग में 38,299 और मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में 41,623 सरकारी और निजी स्कूलों ने भाग लिया। विभिन्न स्तरों पर विद्यालयों के मूल्यांकन के बाद राज्यस्तर पर विद्यालयों का चयन हुआ है। चयन प्रक्रिया में राज्यस्तरीय टीम के साथ 2,477 संकुल साधन सेवी-प्रखंड साधन सेवी-प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, सहायक अभि...