लोहरदगा, फरवरी 23 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। एसबीआई फाउंडेशन और परिवर्तन समाज विकास समिति, लोहरदगा के संयुक्त तत्वावधान में सेन्हा प्रखंड के उगरा पंचायत अंतर्गत मुरपा गांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि उगरा पंचायत की मुखिया बसंती देवी ने की। उन्होंने कहा, स्वच्छता कोई कार्य नहीं, बल्कि एक संस्कार है। इसकी शुरुआत हमारे अपने घर और आंगन से होनी चाहिए। तभी हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। मुरपा गांव के प्रधान सोमा पाहन ने इस अवसर पर कहा कि जब तक पूरा गांव एकजुट नहीं होगा, तब तक पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त करना कठिन है। कार्यक्रम में स्थानीय मिडिल स्कूल के प्रधानाचार्य देवसागर भगत और शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर श्रमदान किया। वहीं, सेविका सुमित्रा देवी...