किशनगंज, दिसम्बर 2 -- ठाकुरगंज निज संवाददाता। भारत नेपाल सीमा पर तैनात 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज में सोमवार को स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का शुभारम्भ स्वच्छता शपथ के साथ किया गया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह ने सभी अधिकारियों और कार्मिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल बाहरी सफाई तक सीमित नहीं है।बल्कि यह हमारे जीवन के प्रत्येक पहलू से जुड़ी हुई है। स्वच्छ वातावरण न केवल हमें स्वस्थ रखता है, बल्कि कार्यक्षमता भी बढ़ाता है। उन्होंने सभी कार्मिकों से अपील की कि वे स्वच्छता पखवाड़े को केवल औपचारिकता न मानें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।स्वच्छता पखवाड़ा 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मनाया जाएगा। इस अवधि में वाहिनी मुख्यालय एवं सभी समवायों में विशेष...