बुलंदशहर, जनवरी 6 -- चुन्नी लाल इण्टर कॉलेज चोला बंचावली की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन पं दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज नैथला हसनपुर के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार ने सुल्तानपुर गांव स्थित विद्यालय में मां सरस्वती, एनएसएस के आदर्श पुरुष महात्मा गांधी व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान दलजीत सिंह चौधरी ने की गई। शिविर के पहले दिन का कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा पर आधारित रहा। श्रीहरि सिंह राठौर, डॉ राजधर पाण्डेय,कार्य क्रम अधिकारी डॉ राम प्रकाश, राम सुंदर, राकेश सिंह आदि वक्ताओं ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी डॉ राम प्रकाश ने एनएसएस के संक्षिप्त इतिहास, उद्देश्यों एवं स्वयं सेवकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हु...