आरा, मार्च 4 -- सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों ने मंगलवार को लंबित मानदेय भुगतान की मांग बीडीओ से की। स्वच्छता पर्यवेक्षक और स्वच्छता कर्मियों के मानदेय की राशि लगभग 18 से 20 महीने से लंबित है। इस विषय में जिला की ओर से बकाया मानदेय भुगतान करने हेतु पत्र जारी किया गया है। प्रथम वर्ष एसबीएमजी से और उसके बाद 15वें वित्त से भुगतान करने का निर्देश दिया। इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया। इस विषय में स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मी की मांग है कि होली से पहले हम लोग का बकाया मानदेय भुगतान किया जाए, ताकि हमारा परिवार त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना सके। हर महीने मानदेय न मिलने से उम्मीद टूट जाती है। फिर भी अगले महीने की आस में काम जारी रखते हैं। स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मियों ने बताया कि पहले से ही हम लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.