वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सतत विकास का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए किसी एक बिंदु पर कार्य करने से कुछ नहीं होगा। इसके लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें समग्र सामाजिक परिदृश्य को ध्यान में रखना होगा। यह बातें विश्वप्रसिद्ध पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. एस. वेंकट मोहन ने कहीं। वह बुधवार को आईआईटी बीएचयू के वर्चुअल सतत विकास केंद्र की ओर से आयोजित विशेष कार्यशाला में अध्यक्षीय संबोधन कर रहे थे। राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान, नागपुर के निदेशक डॉ.मोहन ने कहा कि हमें अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ जल एवं स्वच्छता, शहरी विकास, जिम्मेदार उपभोग, जलवायु और उत्तम स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से फोकस करना होगा। ये ऐसे बिंदु हैं जो सतत विकास को सबसे पहले प्रभावित करते हैं। आईआईटी बीएचयू परिसर स्थित देव एवं वर्धन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.