देहरादून, जनवरी 9 -- देहरादून। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लक्खीबाग की एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। अंतिम दिन की शुरुआत योग और व्यायाम से हुई। समापन समारोह में प्रधानाचार्य नीरज छिब्बर, प्रधानाचार्य एसएस रावत और शिक्षक सबल थलवाल ने दीप प्रज्वलित किया। अतिथियों ने स्वयंसेवियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नशा मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम अधिकारी कल्पना कण्डारी और अंजना पाण्डेय की देखरेख में पूरा शिविर संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...