किशनगंज, फरवरी 22 -- किशनगंज। संवाददाता बिहार पुलिस सप्ताह के उपलक्ष्य में शनिवार को जिले में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना, पुलिस कार्यालयों, पुलिस लाइन परिसर एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर भव्य सफाई अभियान की शुरुआत की गई। पुलिस सप्ताह 27 फरवरी तक चलेगा। जिसमें अलग-अलग तिथियों में पेंटिंग प्रतियोगिता,क्रिकेट मैच, एक शाम पुलिस के नाम , पुरस्कार वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एसपी संतोष कुमार ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती प्रदान करना तथा समाज में स्वच्छता एवं स्वस्थ वातावरण की भावना को मजबूत करना है। एसपी संतोष कुमार ने स्वयं इस मुहिम को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पुलिस बल न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय है, बल्कि सामाजिक जिम्मेद...