बगहा, फरवरी 23 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार पुलिस सप्ताह के प्रथम दिन रविवार को बेतिया पुलिस की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस केंद्र, पुलिस कार्यालय समेत जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, अंचल पुलिस निरीक्षकों तथा थानाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यालय व परिसरों में साफ-सफाई कराई। पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने स्वयं झाड़ू लगाकर, कचरा हटाकर तथा कार्यालय परिसर को स्वच्छ बनाकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। 22 से 27 फरवरी तक पुलिस की ओर से कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस सप्ताह केइस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस सप्ताह का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संबंध स्थापित करना तथा सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से सकारात्मक संदेश देना है।...