टिहरी, नवम्बर 12 -- नगर पालिका परिषद नई टिहरी और जिला प्रशासन ने नगर क्षेत्र बुधवार को साप्ताहिक स्वच्छता व जन जागरुकता अभियान चलाया। जिसके तहत डीएम नितिका खंडेलवाल ने नगर में जैविक-अजैविक कूड़े के सेग्रीगेशन का जायजा लिया। डीएम ने नगर की नालियों को बंद करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर नोटिस जारी करने को पालिका को निर्देशित किया। डीएम नितिका खण्डेलवाल साप्ताहिक स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करने के लिए 8-डी रोड बौराड़ी पहुंची। इस दौरान उन्होंने लोगों के किए जा रहे जैविक-अजैविक कूड़े के सोर्स सेग्रीगेशन को चेक किया। नगर पालिका के कर्मचारियों ने बताया कि सड़क में कुछ जगह लोगों ने नालियां बंद कर रखी हैं। जिससे पानी निकासी में समस्या उत्पन्न हो रही है। इस पर डीएम ने संबंधित लोगों को कड़ी कार्यवाही कर नोटिस जारी करने को कहा। डीएम ने कूड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.