गोरखपुर, दिसम्बर 8 -- गोरखपुर। काली मंदिर से महाराणा प्रताप चौक तक प्रवर्तन दल टीम ने सोमवार लगातार छठवें दिन सफाई व जागरूकता अभियान चलाया। लोगों से फुटपाथ, नाले और सड़क पर गंदगी न करने की अपील की गई, साथ ही नियम तोड़ने पर 10,000 का चालान भी किया गया। टीम ने अभियान के दौरान प्रवर्तन दल दुकानदारों, घर-मालिकों और राहगीरों से अनुरोध किया गया कि वे सड़क, नाले और फुटपाथ पर गंदगी न फैलाएं। अपने घर, दुकान और गोदाम में डस्टबिन का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। अभियान के दौरान मौके पर सफाई इंस्पेक्टर, सुपरवाइजर, जेसीबी, ट्रैक्टर ट्रॉली और लगभग 10 की संख्या में कर्मचारी बल तैनात रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...