रिषिकेष, फरवरी 22 -- प्रोजेक्ट अमृत 'स्वच्छ जल-स्वच्छ मन' के तहत निरंकारी मिशन के सेवादल एवं नगर पालिका परिषद डोईवाला के पर्यावरण मित्रों ने स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान सौंग नदी किनारे प्लास्टिक, पॉलिथीन व अन्य अपशिष्ट हटाकर कई कुंतल कूड़ा एकत्र किया गया, जिसे नगर पालिका की टीम द्वारा सुरक्षित निस्तारण के लिए भेजा गया। रविवार को डोईवाला में सौंग नदी पर तट पर स्वच्छता अभियान चला। निरंकारी मिशन के डोईवाला मुखी इंचार्ज गोपाल गुरुंग ने कहा कि स्वच्छ जल केवल पर्यावरण की नहीं, बल्कि हमारे मन और सोच की भी शुद्धता से जुड़ा है। मिशन समाज को प्रकृति से जोड़ते हुए सेवा भाव के साथ ऐसे अभियानों को आगे भी जारी रखेगा। पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नदियों की स्वच्छता नगर की प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसहभागिता से ही स्वच्छता अभियान...