अलीगढ़, फरवरी 5 -- अलीगढ़। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की अलीगढ़ शाखा द्वारा सामाजिक प्रकल्प संरक्षण के तहत राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज को स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का बोध कराना था। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने गुरु रामदास नगर में स्थित पार्क की सफाई की और स्थानीय निवासियों को स्वच्छता के महत्व के बारे में प्रेरित किया। संस्थापक एवं संचालक आशुतोष महाराज के विचारों को उद्धृत करते हुए बताया कि प्रकृति संरक्षण का उद्देश्य तभी पूर्ण हो सकता है, जब मानव और प्रकृति के लुप्त होते संबंधों को संरक्षित किया जाए। स्वच्छता अभियान में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों व सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग ल...