मुरादाबाद, फरवरी 21 -- क्षेत्र के यशिका कन्या पीजी कॉलेज मानपुर में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर की दोनों इकाइयों द्वारा ग्राम मलवाड़ा उर्फ मानपुर एवं ग्राम मिलक पीपली लाल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। कॉलेज की प्रबंधिका सुनीता यादव एवं प्राचार्या डॉ. जया कांडपाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चारु यादव ने स्वयंसेविकाओं को एनएसएस के उद्देश्यों से अवगत कराया। डॉ दिनेश चंद, डॉ मुदस्सिर अली खान, हरज्ञान सिंह, रणवीर सिंह, बालकिशन सिंह, हसरत अली, बब्बू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...