सीवान, फरवरी 23 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में बिहार पुलिस सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है। इस क्रम में 22 से 27 फरवरी तक चलाए जाने वाले इस कार्यक्रम की शुरूआत रविवार को थाना परिसरों व सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर की गयी। बताया गया कि इस अवसर पर जिला व थाना स्तर पर प्रतिदिन विभिन्न जन हितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सप्ताह भर सामाजिक जागरूकता, जनसंवाद व सामुदायिक सहभागिता से जुड़े आयोजन किए जाएंगे। 23 फरवरी को नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नशा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस तरह ही 24 फरवरी को महिला एवं बाल सशक्तिकरण विषय पर निबंध व वाद-विवाद प्रतियोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.