फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद। स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत मंगलवार को एडीसी साहिल गुप्ता ने स्वच्छ हरियाणा मिशन की समीक्षा बैठक ली और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देना है। इसके लिए सभी विभागों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। एडीसी ने निर्देश दिए कि सरकारी भवनों में सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए। सरकारी रिकॉर्ड का सही प्रबंधन भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने कार्यालयों की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करें और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। स्वच्छ हरियाणा मिशन के तहत प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2024 के चौथे सप्ताह से 31 जनवरी 2025 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया था। यह अभियान दो चरणों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.