पलामू, जून 16 -- हैदरनगर। प्रखंड के खरगाड़ा पंचायत सचिवालय में रविवार को मुखिया कुसुम देवी की अध्यक्षता में जल-सहिया और प्रबुद्ध महिलाओं की रविवार को हुई बैठक में स्वच्छता अपनाने पर बल दिया गया। जल-सहिया आरती देवी ने बैठक का संचालन किया। इस क्रम में पीरियड फ्रैंडली नीतियों को अपनाने, आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने, अधिक से अधिक पौधा लगाने, पानी बचाने, खुले में शौच की आदत को त्यागने, योग को अपनाकर खुद को निरोग रखने आदि पर बल दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड वॉश समन्वयक हरसु कुमार दयानिधि ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.