वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्री तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों की ओर से गुरुवार को स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण रैली निकाली गई। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। रैली के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं मतदान जागरूकता से जुड़े नारों से लोगों को जागरूक किया गया। संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. विशाखा शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में वित्त अधिकारी हरिशंकर मिश्र भी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...