चाईबासा, फरवरी 21 -- चाईबासा। चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन प्रकाश ने कहा है कि उन्हें सभी क्षेत्र में जनता का अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है। प्रकाश शुक्रवार को शहर के प्रमुख क्षेत्रों सदर बाजार, जेल रोड, काली मंदिर क्षेत्र, कोर्ट परिसर सहित विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों ने जगह जगह उनका स्वागत भी किया। इस अवसर पर नितिन प्रकाश ने कहा कि सभी का स्नेह और विश्वास देखकर उनका हौसला चार गुना बढ़ गया है। यह समर्थन उनके लिए प्रेरणा है, और वह चाईबासा के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराते है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाना मेरी प्राथमिकता है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.